पूर्णिया, मार्च 3 -- मीरगंज, एक संवाददाता। रंगों के पर्व होली को लेकर मीरगंज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह चरम पर है। होली पर्व को लेकर, बाजारों में रौनक बढ़ गई है और गांवों की गलियों में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह है। दुकानों पर रंग-गुलाल, पिचकारी, अबीर, और तरह-तरह की सजावटी सामग्री की बिक्री तेज हो गई है। मीरगंज मुख्य बाजार में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। मिठाई की दुकानों पर गुझिया, ठेकुआ, मालपुआ और अन्य पारंपरिक व्यंजनों की तैयारी जोरों पर है। कपड़ा दुकानों में भी नए परिधानों की खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। बच्चों में रंग-बिरंगी पिचकारियों और आकर्षक मास्क को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली की तैयारियां पूरे जोश के साथ चल रही हैं। गांव की चौपालों पर फगुआ गीतों की धुन ...