लखीसराय, मार्च 3 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। होली पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक चरम पर पहुंच गई है। सुबह से लेकर देर शाम तक कपड़े की दुकानों, रंग-गुलाल, पिचकारी और होली से जुड़े अन्य सामानों की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बाजार का नजारा किसी मेले से कम नहीं दिख रहा है। हर तरफ रंग-बिरंगे गुलाल, आकर्षक पिचकारियां और नए-नए परिधानों की खरीदारी में लोग जुटे नजर आ रहे हैं। सबसे अधिक भीड़ कपड़े की दुकानों में देखी जा रही है। पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा, युवाओं के लिए ट्रेंडी टी-शर्ट और जींस, वहीं महिलाओं के लिए सूट, साड़ी और बच्चों के लिए फ्रॉक व रंग-बिरंगे परिधानों की जमकर खरीदारी हो रही है। दुकानदारों के अनुसार इस बार होली पर पारंपरिक परिधानों की मांग अधिक है। सफेद कुर्ता-पायजामा और हल्के रंग के सूट लोगों की...