चित्रकूट, मार्च 2 -- चित्रकूट, संवाददाता। जिले में होली के दौरान हुड़दंगियों और अराजकतत्वों पर निगरानी के लिए पुलिस प्रशासन ने सक्रियता बढ़ाई है। इलाकों में संबंधित थानों की पुलिस टीमें नजर रख रही है। लगातार भ्रमण कर लोगों से जानकारी लेने के साथ ही हिदायत दी जा रही है कि हुड़दंग मचाने वालों से पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी। होली के दौरान हुड़दंग की संभावना अधिक रहती है। विशेषकर होली में मौका देखकर अराजकतत्व भी सक्रिय होते है। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। एसपी अरुण सिंह ने पहले ही सभी थाना पुलिस को हुड़दंग मचाने वाले अराजकतत्वों के साथ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए है। फलस्वरुप पुलिस टीमों ने सक्रियता बढ़ाई है। सीओ राजापुर राजकमल की अगुवाई एवं प्रभारी निरीक्षक रैपुरा आशुतोष तिवारी की मौजूदगी में रैपुरा कस्बे में पुलिस टीम ने ...