सिमडेगा, मार्च 2 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। होली का रंग और गुलाल खुशियों का प्रतीक है। इस वर्ष होली का पर्व 04 मार्च को पूरे जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। इधर होली को लेकर प्रशासन पुरी तरह से अलर्ट है। वहीं पुलिस प्रशासन, अस्पताल और फायर सर्विस भी तैयार है। होली को लेकर जिला प्रशासन ने अपील की है कि लोग त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं और भीड़भाड़ वाली जगहों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतें। होली में आग लगने की घटनाएं अक्सर बढ़ जाती हैं। प्रशासन ने अग्निशमन विभाग को अलर्ट पर रखा है। इसके साथ जिला प्रशासन ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ 80 से अधिक मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनयुक्त किए हैं। जो जिले के विभिन्न 65 जगहों पर तैनात रहेंगे और होली के दौरान शांति व्यस्था कायम रखने में प्रशासन का सहयोग करेंगे। जिला प्रशासन होली बाजार पर भी लगातार नज...