मोतिहारी, फरवरी 26 -- मोतिहारी। होली के मौके पर घर आ रहे या जा रहे परिवार के साथ पांच साल के बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। यह अभियान एक मार्च से 6 मार्च तक चलेगा। पोलियो की खुराक जिला के सभी प्रमुख बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के साथ साथ गांव या शहर के वार्ड में प्रवेश द्वार पर पिलाई जाएगी। यह निर्देश राज्य स्वास्थ्य समिति के निदेशक के द्वारा सीएस को भेजा गया है। बताते हैं कि भले ही भारत पोलियो मुक्त है । मगर अभी भी पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो मुक्त नहीं है। इसको लेकर पोलियो मुक्त देश को बरकरार रखने के लिए होली के अवसर पर विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है क्योंकि इस मौके पर बहुत से परिवार देश विदेश से घर लौटते हैं या फिर जाते हैं। सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि इसकी सूचना डीआईओ को भेज दी गई है।

हिंद...