लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- होली पर्व को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, सीओ यादवेंद्र, एसएचओ महेश पाठक ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बा मितौली में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने कस्बे के संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौराहों व रंग-गुलाल व मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। व्यापारियों से मिलकर उन्हें निर्धारित मानकों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की हिदायत दी गई। अधिकारियों ने लोगों से सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील करते हुए स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने, अफवाह फैलाने या अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। होलिका दहन स्थलों की सुर...