हरदोई, फरवरी 27 -- भरावन। होली को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए अतरौली थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। थाना अध्यक्ष सतीश चन्द्र के नेतृत्व में संवेदनशील गांवों में ड्रोन कैमरे से विशेष निगरानी की गई। ग्राम महगांव, सिकरी, जनीगांव, बराही, अतरौली और नेवादा में ड्रोन के माध्यम से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी गई। पुलिस बल ने गांवों में भ्रमण कर लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। थानाध्यक्ष ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि होली का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को ...