गया, मार्च 1 -- होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से फतेहपुर पुलिस की ओर से रविवार को क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने व अफवाहों से दूर रहने की अपील की। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर फतेहपुर, इटवां, शीतलपुर, डुमरीचट्टी, गोपीमोड़, जम्हेता, पहाड़पुर आदि गांव, मुख्य बाजार, चौक-चौराहों और प्रमुख मार्गों से होते हुए देर शाम पुनः थाना पहुंचा। इस दौरान पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा। पदाधिकारियों ने दुकानदारों और आम नागरिकों से संवाद कर त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने का संदेश दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि...