शाहजहांपुर, मार्च 1 -- आगामी होली पर्व एवं जुलूसों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मोहल्ला किला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने की। बैठक में जुलूस आयोजकों, सभासदों, संभ्रांत नागरिकों और स्थानीय निवासियों ने सहभागिता कर अपने सुझाव रखे तथा प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व है, जिसे सभी को मिल-जुलकर मनाना चाहिए। उन्होंने अफवाहों से बचने और किसी भी भ्रामक सूचना को आगे न बढ़ाने की अपील की। सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि भड़काऊ या सांप्रदायिक पोस्ट साझा न करें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को...