लातेहार, मार्च 1 -- बेतला बरवाडीह प्रतिनिधि । होली पर जंगल और जानवरों की सुरक्षा के लिए पीटीआर प्रबंधन ने वनकर्मियों को खास चौकसी बरतने का सख्त निर्देश दिया है। वहीं विभागीय निर्देश के आलोक में जंगलों में सुरक्षा गश्त बढ़ा दी गई है। वनकर्मियों की खास टीम द्वारा जंगलों की 24 घंटे (दिन-रात) निगरानी की जा रही है। जंगलों की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर वनरक्षी,ट्रेकर गार्ड और टीपीएफ के जवान तैनात हैं। इसबारे में रेंजर उमेश कुमार दूबे ने बताया कि होली के दौरान जंगलों में शिकारियों और वन-माफियायों के सक्रिय होने की संभावना अक्सर बनी रहती है। इसलिए ऐसे मौके पर खास चौकसी बरतना निहायत जरूरी है।उन्होंने संबंधित वनकर्मियों को होली के दौरान हमेशा मोबाईल ऑन रखने तथा जंगलों से बाहर निकलने वाले जानवरों पर पैनी नजर रखने के लिए सख्त हिदायत दे दिए जाने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.