पूर्णिया, फरवरी 22 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। होली पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों का सभी प्रकार का अवकाश रद्द किया गया है। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने आदेश जारी किया है कि यदि किसी विशेष परिस्थिति में किसी पदाधिकारी एवं कर्मी को अवकाश की आवश्यकता हो तो वे अपने वरीय पदाधिकारी से अनुशंसा कराकर जिलाधिकारी को आवेदन पत्र समर्पित कर सकते हैं। जिला पदाधिकारी द्वारा आदेश जारी किया गया है कि अधिकारी एवं कर्मी अवकाश स्वीकृत होने के उपरांत ही मुख्यालय पूर्णिया से प्रस्थान करेंगे ‌और किसी भी परिस्थिति में जिला पदाधिकारी से अनुमति के बिना मुख्यालय पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे। -पंचायतों की योजना की समीक्षा : लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : -- -जिला पदाधिकारी पूर्णिया की अध्यक्षता में शनिवार को पंचायती राज विभाग...