बेगुसराय, मार्च 1 -- भगवानपुर। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को भगवानपुर थाना परिसर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने की। बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और बीते वर्ष की तरह इस बार भी होली शांतिपूर्वक मनाई जाए, इसके लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। थानाध्यक्ष ने कहा कि दो मार्च को फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। मौके पर सरपंच सागर सहनी, रामस्वार्थ साह, मुखिया अनिल सिंह, लक्ष्मण कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...