किशनगंज, मार्च 3 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता होली पर्व को शांति, सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को दिघलबैंक थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी थानाध्यक्ष सूरज कुमार रजक ने की। इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल के सहायक कमांडेंट प्रिय रंजन चकमा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष ने कहा कि होली आपसी प्रेम और सद्भाव का पर्व है, जिसे सभी समुदायों को मिल-जुलकर मनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से असामाजिक तत्वों और हुड़दंगियों पर नजर रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि होली के मद्देनजर पुलिस की शरारती तत्वों पर विशेष नजर रहेगी। शराब बेचने, पीने या पिलाने वालों के खिलाफ व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.