गया, फरवरी 28 -- होली और रमजान को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। खासकर झारखंड से सटे सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए इन क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस के साथ-साथ उत्पाद विभाग की विशेष टीम भी सक्रिय है और लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। चेक पोस्ट से लेकर रेलवे स्टेशन तक विशेष नजर जिले के सभी प्रमुख चेक पोस्ट, अंतरराज्यीय सीमाओं और रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। ताकि झारखंड से अवैध शराब की खेप जिले में प्रवेश न कर सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कई स्थानों पर छापेमारी...