गिरडीह, मार्च 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। होली पर्व के मद्देनज़र जिले में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर डीसी रामनिवास यादव एवं पुलिस एसपी डॉ बिमल कुमार ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देना था कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या उपद्रव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फ्लैग मार्च की शुरूआत बड़ा चौक से हुआ और पचंबा तक गया। इस बीच फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील इलाकों तथा भीड़-भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों से होकर गुजरा। फ्लैग मार्च में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल, महिला पुलिस बल एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी शामिल थे। मौके पर डीसी ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का त्योहार है, इस...