पूर्णिया, फरवरी 27 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। आगामी होली पर्व के मद्देनजर ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टिकोण से रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गुरुवार को बनमनखी आरपीएफ पोस्ट कमांडर विजय शंकर के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड की टीम ने आरपीएफ के अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों के साथ पूर्णिया -सहरसा रेल खंड स्थित बनमनखी रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म परिसर एवं यहां आने वाली ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया। गाड़ी संख्या 75266 पूर्णिया कोर्ट बिहारीगंज सवारी गाड़ी के आगमन पर प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन की कोचों जांच की गई, जबकि गाड़ी संख्या 55 570 सहरसा -पूर्णिया कोर्ट सवारी गाड़ी के प्लेटफार्म संख्या एक पर आगमन पर ट्रेन के डब्बे खंगाले गये। विजय शंकर ने बताया कि आगामी होली पर्व को लेकर सुरक्षा के नजरिये से बनमनखी रेलवे जंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.