कन्नौज, फरवरी 23 -- कन्नौज,संवाददाता। होली के मौके पर घर लौटने की तैयारी कर रहे कन्नौज के हजारों प्रवासी मजदूरों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए इस बार सफर किसी जंग से कम नहीं रह गया है। जिले से गुजरने वाली लंबी दूरी की लगभग सभी प्रमुख ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। स्लीपर क्लास में टिकट मिलना तो दूर, कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 से 150 के पार पहुंच चुकी है। हालात ऐसे हैं कि यात्रियों को 'रिग्रेट' का मैसेज मिलने लगा है। साप्ताहिक साबरमती एक्सप्रेस में टिकट पूरी तरह फुल हो चुके हैं। सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलने वाली गोमती एक्सप्रेस में वेटिंग 100 के पार पहुंच गई है। लखनऊ-बांदा टर्मिनल से सप्ताह में एक दिन रविवार को चलने वाली ट्रेन में वेटिंग 150 के करीब पहुंच चुकी है। प्रयागराज-भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस में 48 और साप्ताहिक कामाख्या एक्स...