हजारीबाग, फरवरी 28 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि होली के त्योहार को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को टाटीझरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बीडीओ सह सीओ रश्मि खुशबू मिंज की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान बीडीओ सह सीओ ने क्षेत्र में आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों की जानकारी ली और सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन की अपील की। वहीं, सब इंस्पेक्टर पवन कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान सामाजिक विद्वेष फैलाने या हुड़दंग करने वाले तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश प्...