अररिया, मार्च 3 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि होली पर्व को लेकर जोगबनी मुख्य बाजार में सोमवार को खरीददारों की भीड़ देखी गई। सुबह से ही बाजार में लोगों की आवाजाही बढ़ गई थी। लोग अबीर-गुलाल, पिचकारी, रंग, मिठाई और पूजा सामग्री की जमकर खरीदारी करते नजर आए। नेपाल में चुनाव के मद्देनजर सीमा सील होने की संभावना को देखते हुए नेपाली ग्राहकों की भी बाजार में अच्छी खासी भीड़ रही। बड़ी संख्या में नेपाल से आए ग्राहकों ने होली के लिए आवश्यक सामानों की खरीदारी की। बाजार की लगभग हर दुकान पर ग्राहकों की भीड़ देखी गई। दुकानदारों ने बताया कि होली को लेकर इस बार बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बाजार पूरी तरह रंगों में सराबोर नजर आ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...