भागलपुर, फरवरी 27 -- जलालगढ़। आगामी होली पर्व को लेकर शुक्रवार को जलालगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी मो. सबीहुल हसन ने की। इस दौरान थाना के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों के सदस्य मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी ने क्षेत्रवासियों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। सभी लोग इसे शांतिपूर्ण और मर्यादित वातावरण में मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सभी चौक-चौराहों पर मुस्तैद रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...