होली को लेकर जगह-जगह शांति समिति की बैठक
गिरडीह, मार्च 1 -- तिसरी, प्रतिनिधि। होली के मद्देनजर तिसरी के बीडीओ मनीष कुमार और थाना प्रभारी रंजय कुमार की अगुवाई में शनिवार को तिसरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से खुशियों और रंगों का त्योहार होली शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने पर बल दिया गया। वहीं पुलिस और प्रशासन द्वारा त्योहार में किसी भी तरह का खलल पैदा न करने और उत्पात नहीं मचाने की सख्त हिदायत दी गई। बीडीओ मनीष कुमार ने कहा कि होली खुशियों का त्योहार है। आप सभी आपसी सदभाव और भाईचारे के साथ हर्षोल्लास से होली पर्व मनाने का काम करें। थाना प्रभारी रंजय कुमार ने कहा कि होली खुशियों और भाईचारे का त्योहार है। यह त्योहार शांति का प्रतीक भी है। उन्होंने क्षेत्र के तमाम ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि होली त्योहार शांति, भाईचारे और आपसी सदभाव के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.