बेगुसराय, मार्च 5 -- बीहट। रंगों का त्योहार बरौनी अंचलीय तथा बीहट नप क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों से लेकर बाजारों में मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल तैनात किये गये थे। सदर एसडीपीओ टू पंकज कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में पुलिस बल के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया था। विभिन्न थाना की पुलिस लगातार गश्ती करती दिखी। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...