गिरडीह, मार्च 3 -- खोरीमहुआ/राजधनवार, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीएम अनिमेश रंजन एवं एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। यह फ्लैग मार्च धनवार प्रखंड क्षेत्र के खोरीमहुआ, डोरंडा, बलहारा, घोड़थम्भा, ईंटोचांच, कुबरी, करगाली, गोरहंद, चट्टी सहित धनवार एवं परसन थाना क्षेत्रों में निकाला गया। मार्च के दौरान पुलिस बल ने संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च के दौरान एसडीएम एवं एसडीपीओ ने आमजनों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए शांतिपूर्वक होली मनाने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, हुड़दंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.