आगरा, मार्च 3 -- होली पर्व को लेकर आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यात्री सामान की भी तलाशी ली गई। वहीं यात्रियों को महिला व दिव्यांग कोच में यात्रा न करने को लेकर जागरूक किया। मंगलवार को आरपीएफ उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार एवं उपनिरीक्षक भारतीय तोमर के नेतृत्व में जवानों ने रेलवे स्टेशन, यार्ड में चेकिंग की। इस दौरान ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों की सामान की भी तलाशी ली। चेकिंग के दौरान यात्रियों को अनजान व्यक्ति से खाने पीने की सामग्री न लेने और अनाधिकृत रूप से महिला कोच एवं दिव्यांग कोच में यात्रा न करने को लेकर जागरूक किया। साथ ही बताया कि यात्रा करते समय ज्वलनशील पदार्थ एवं विस्फोटक सामग्री के साथ यात्रा न करने और चलती गाड़ी पर पत्थर ना फेंकने को लेकर जागरूक किया। चेकिंग व जागरूकता अभियान में कोई भी आपराधिक ...