बदायूं, मार्च 3 -- कुंवरगांव। होली पर्व को देखते हुए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे शांति व्यवस्था अभियान के तहत थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचते एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 19 पव्वे देशी शराब बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी राजेश कौशिक के अनुसार रविवार देर रात एसआई शिवेंद्र कुमार, कांस्टेबल सुशील कुमार, विजय कुंडू व धर्मवीर सिंह गश्त पर थे। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि कस्बा कुंवरगांव में देसी शराब की कैंटीन के सामने फास्ट फूड के ठेले पर एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब के पव्वे बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मुख्य चौराहे के पास ठेले पर खड़े संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास सफेद अंगोछे में बंधे 19 पव्वे देसी शराब बरामद हुए। लाइसेंस मांगने पर वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पूछताछ में आरोपी...