बिहारशरीफ, फरवरी 28 -- होली को देखते हुए मोबाइल से दूर रख घरों में पढ़ने का बनाएं उचित माहौल परीक्षा में अंकों का दबाव न डालें बच्चों पर संतुलित आहार और पौष्टिक भोजन देने के साथ ही समय पर सोने व जागने की डालें आदत 'परीक्षा की तैयारी-हमारी साझा जिम्मेदारी' विषय पर स्कूलों में हुई चर्चा अभिभावकों ने रखी अपनी बातें, शिक्षकों ने दिए कई सुझाव कई स्कूलों में पीटीएम में अभिभावकों की नहीं दिखी भीड़ फोटो: पीटीएम: एकंगरसराय प्रखंड के धावा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शनिवार को पीटीएम में 'परीक्षा की तैयारी-हमारी साझा जिम्मेदारी' विषय पर चर्चा करते अभिभावक व शिक्षक। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला के स्कूलों में 12 मार्च से वार्षिक परीक्षा शुरू होने वाली है। साथ ही होली का पर्व भी है। ऐसे में बच्चों को परीक्षा के लिए बेहतर तरीके से तैयारी करने व उन्हें ...