मिर्जापुर, मार्च 6 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में होली के हुड़दंग में जमकर लाठी-डंडे चले और खूनी संघर्ष हुआ। मारपीट में दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए। अहरौरा में एक पक्षीय कार्रवाई से नाराज लोगों ने थाने पर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर मामला शांत हुआ। अहरौरा संवाद अनुसार क्षेत्र के बावन जी मंदिर बेलखरा के पास होली के दिन लोग रंग खेल रहे थे। उसी दौरान बच्चों का आपस में विवाद हो गया। बच्चों के विवाद में बड़े कूद पड़े। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले गए। मारपीट में किसी का सिर फूटा तो किसी को गंभीर चोट आई। होली का हुड़दंग खूनी संघर्ष में बदल गया। पीड़ित कल्लू निषाद ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके लड़के गिरिश को कुछ लोग पटक दिए। जिस पर वह रोने लगा और मंगल पटेल, दिनेश पटेल, पतालू, ठल्लू सहित अन्य लोग आए। लाठी डंडे से मार...