बागपत, मार्च 5 -- बड़ौत। होली खेलने को लेकर बुधवार को बड़ौत, कोताना, मलकपुर, खेड़ा हटाना, गुराना समेत 12 से अधिक गांवों में झगड़े हुए। जिनमें करीब 40 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया। होली खेलने को लेकर हुए झगड़े में कोताना गांव में रवि, विकास, रोहित, संजीव, पूनम घायल हो गए। बड़ौली गांव में सुनील, अमित व नगर के गुराना रोड पर अनुज व इशु घायल हुए। इनके अलावा मलकपुर गांव में रणवीर, प्रमोद, खेड़ा हटाना में अशोक घायल हुए। वहीं ओसिक्का गांव में सोनू, ढिकाना में रोबिन, स्वीटी, पारूल समेत करीब 40 लोग घायल हो गए। घटनाओं के सबंध में तहरीर दी गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ़ विजय कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे उपचार के लिए घायलों का आना शुरू हो गया था। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चहल ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.