समस्तीपुर, मार्च 5 -- वारिसनगर। प्रखंड की सतमलपुर पंचायत के आज़ाद चौक स्थित एक टोला में होली के हुड़दंग के दौरान एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार सतमलपुर गांव निवासी मो. तस्लीम के पुत्र मो. इकरार पर कुछ असामाजिक तत्वों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक के जांघ और पेट पर वारकर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची। तबतक स्थानीय समाजसेवी बेलाल राजा ने जख्मी युवक को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार घायल युवक की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.