छपरा, मार्च 5 -- छपरा, हमारे संवाददाता। होली के दौरान जिले में हुड़दंग के बीच हुई अलग-अलग चाकूबाजी की घटनाओं में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है। पहली घटना भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर मोहल्ले की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुर मोहल्ला निवासी गोलू कुमार को उसी इलाके के कुछ लोगों ने आपसी विवाद के दौरान चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जाता है कि होली के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद मामला बढ़ गया और मारपीट के दौरान गोलू कुमार पर चाकू से हमला कर दिया गया। उसकी गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.