हल्द्वानी, फरवरी 19 -- हल्द्वानी, संवाददाता। सारथी फाउंडेशन समिति की ओर से आयोजित पंचम होली महोत्सव 2026 गुरुवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। महोत्सव में कुमाउनी होली गायन के साथ ही स्वांग के माध्यम से सामाजिक बुराइयों को उजागर करते हुए लोगों को जागरूक किया गया। गुरुवार को मुखानी रोड स्थित मां जगदंबा बैंक्विट हॉल में आयोजित होली महोत्सव का आगाज नूपुर नृत्य कला केंद्र की ओर से प्रस्तुत गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद महिला होली टीमों ने कुमाउनी होली गायन, वादन और पारंपरिक स्वांग के माध्यम से समां बांध दिया। महिलाओं की टोलियों ने अबीर-गुलाल के साथ होली के गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष आकर्षण के रूप में एक्स डांस क्रू पीलीकोठी के कलाकारों ने सौरभ फर्त्याल के निर्देशन में अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगाए। इससे पूर्व ...