रामपुर, मार्च 3 -- होली पर्व से पूर्व सोमवार को नगर में रंग गुलाल और पिचकारी से बाजार अटे हुए है। युवा वर्ग, अन्य लोग रंग गुलाल की खरीददारी के साथ बाजार से गुजिया बनाने के लिए दुकान से मावा, और होटलों से मेवा आदि की खरीदारी कर रहें है। पकवान का सामान, रंग गुलाल को खरीदने के नगर और क्षेत्र से आये लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है। होली में गन्ने ओर जो की बाली भूनने के लिए भी लोगों ने जमकर गन्ने व जो की बाली को खरीद रहें थे। इस दौरान रंग गुलाल की दुकान, गन्ने, जो की बलिया खरीदने को भीड़ लगी हुई थी। मुख्य तिराहें और सार्वजनिक दुकानों, अस्पताल के सामने खुली रंग गुलाल की दुकान के आसपास पुलिस बल तैनात है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...