पूर्णिया, मार्च 6 -- पूर्णिया। आपसी सौहार्द मिलन और खुशियों के त्यौहार होली को जिस शालीनता शांति और प्रेम के साथ मनाया गया उसके लिए नगर निगम उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार और पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारियों का धन्यवाद दिया है। साथ ही उन्होंने पूर्णिया के नागरिकों का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा जिस शांति, सौहार्द और उत्साह के साथ सभी ने होली जैसे पवित्र त्यौहार को मनाया वह काबिले तारीफ है । गुप्ता ने कहा हमारे लिए यह खुशी और सौभाग्य की बात है कि पूर्णिया जैसे ऐतिहासिक शहर में ऐतिहासिक और पारंपरिक कोई भी त्यौहार आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ सभी मनाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...