सीवान, फरवरी 27 -- होली को लेकर महिलाओं के बीच भी फैशन को लेकर खास उत्साह दिख रहा है। महिलाओं के बीच फैशनेबल व आधुनिक डिजाइन वाली साड़ियों का क्रेज खूब दिख रहा हैद्ध महिलाएं विशेष रूप से होली के लिए लाईटवेट,रंगीन व नई फैशन की साड़ियां पसंद कर रही हैं।महिलाएं सूती, तांत, हैंडलूम साड़ियां, जरी, शिफॉन व कशीदेकारी वाली साड़ियों के अलावा स्टाइलिश कुर्तियां व रंग-बिरंगे दुपट्टे खरीद रही हैं। फेस मास्क, रंगीन गॉगल्स, हेडबैंड व अन्य एक्सेसरीज की भी मांग बढ़ी है। कपड़े की खरीदारी करने निकलीं निकिता चतुर्वेदी ने बताया कि एक्सेसरीज न केवल सुरक्षा के लिहाज से उपयोगी हैं, बल्कि होली के लुक को और आकर्षक बनाने में भी मदद कर रही हैं। कपड़ा व्यवसायियों के अनुसार फैशन के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ने व सोशल मीडिया के प्रभाव के कारण होली के पहनावे में यह बद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.