बांका, फरवरी 27 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। रंगों के पर्व होली को लेकर शहर का बाजार पूरी तरह गुलज़ार हो उठा है। जैसे-जैसे होली नज़दीक आ रही है, वैसे-वैसे बाजारों में रौनक बढ़ती जा रही है। शहर के बाजारों में सुबह से लेकर देर शाम तक खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानों पर रंग-बिरंगे गुलाल, आकर्षक पिचकारियां और विभिन्न प्रकार की टोपियां सजी हुई हैं, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। इस बार होली में विभिन्न प्रकार की टोपियों की भारी मांग देखी जा रही है। वहीं बाजार में 40 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की टोपियां उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए कार्टून प्रिंट वाली टोपियां, युवाओं के लिए फिल्मी डायलॉग और मजेदार स्लोगन वाली टोपियां खासा पसंद की जा रही हैं। वहीं 'बुरा न मानो होली है' और 'होली है भई होली है' जैसे संदेशों वाली टोपियां लोगों को खूब भा रही...