हल्द्वानी, मार्च 2 -- हल्द्वानी। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल लामाचौड़ में होली का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में रंग-बिरंगे गुलाल, फूलों की सजावट रही। विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य ने दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात छात्रों ने होली गीतों, समूह नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। छोटे बच्चों ने 'रंगों की होली' पर मनमोहक कविता-पाठ किया, जिसे खूब सराहा गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...