लखीसराय, मार्च 2 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले एवं प्रखंड मुख्यालयों के बाजारों में होली की खुमारी पूरी तरह छा चुकी है। सड़कों से लेकर गलियों तक रंग-बिरंगी पिचकारियों, गुलाल और होली के सजावटी सामानों से दुकानें सजी हुई हैं। जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आ रहा है, बाजारों में खरीदारों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। दिनभर दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल बनी रही और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी उत्साह के साथ खरीदारी करते नजर आए। इस बार बाजार में 15 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक की पिचकारियां उपलब्ध हैं। साधारण प्लास्टिक पिचकारी से लेकर बड़े टैंक और मोटर वाली आकर्षक पिचकारियों तक की बिक्री हो रही है। खासकर छोटे बच्चों के बीच बैकपैक पिचकारी का क्रेज देखने को मिल रहा है। कार्टून और सुपरहीरो थीम वाली पिचकारियां बच्चों को खूब लुभा रही हैं। दुकानदारो...