होली के रंग में रंगे शहरवासी, खूब उड़े अबीर-गुलाल
कोडरमा, मार्च 5 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। रंगों का त्यौहार होली में हर आम व खास लोग रंगते नजर आये। लोगों में खासकर बच्चों व युवाओं में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया। रंगों में सराबोर होकर लोगों ने एक-दूसरे को रंग, अबीर व गुलाल लगाया व आपसी भाइचारगी का संदेश दिया। कई जगह लोग होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन कर होली के गीतों के साथ खुब अबीर व गुलाल उड़ाया व तो वहीं दूसरी ओर कई युवाएं सड़कों पर उतर कर तरह-तरह के मास्क व टोपी लगाये एक-दूसरे के साथ रंग व गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दे रहे थे। मांस-मछली की दुकानों में रही भीड़, सड़क रहा जामहोली को लेकर मांस-मछली के दुकानों में खरीदारी को दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। सबसे सबसे ज्यादा भीड़ बड़ा पोस्ट ऑफिस के पास मटन दुकान में देखने को मिले, जहां लोग मटन, चिकेन की खरीदारी के लिए अपने दुपहिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.