उन्नाव, फरवरी 28 -- उन्नाव। औरास के उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा में होली के रंग में नौनिहाल रंगे रहे। विद्यालय में होली के अवकाश से पहले बच्चों ने अपने साथियों के साथ रंग गुलाल उड़ाकर होली की खुशियों का उत्साह प्रकट किया। छात्र-छात्राओं ने आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के संदेश के साथ होली का पर्व धूमधाम से मनाया। शिक्षक प्रदीप वर्मा, शशि देवी, शाहे खुबा, रमनजीत कौर, इंद्रपाल ने बच्चों को सुरक्षित, संयमित व पर्यावरण हितैषी होली मनाने का संदेश दिया। साथ ही सामाजिक समरसता और आपसी एकता की भावना को मजबूत करने पर बल दिया गया। रंगों के इस पर्व ने विद्यालय परिवार में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...