चतरा, फरवरी 28 -- मयूरहंड प्रतिनिधि। रंगों का त्योहार होली अब करीब है और उत्साह मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय के अलावा करमा बाजार में साफ देखा जा सकता है। बाजार में चारों ओर उत्सव का माहौल है और दुकानों पर ग्राहकों की भारी चहल-पहल से व्यापारी गदगद हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से लोग त्योहार की तैयारियों के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुँच रहे हैं, जिससे करमा बाजार पूरी तरह होली के खुमार में सराबोर नजर आ रहा है। बाजार के चौक-चौराहों पर रंग, अबीर और पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं। बच्चे जहाँ डोरेमोन और स्पाइडरमैन वाली पिचकारियों की मांग कर रहे हैं, वहीं युवा और बुजुर्ग हर्बल गुलाल की खरीदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं। दुकानदार बताते हैं कि इस बार पिछले साल की तुलना में बाजार में अधिक उत्साह है और अभी से ग्राहकों की चहलकदमी जारी है। मयूरहंड के इस प्रमुख व...