बोकारो, फरवरी 28 -- होली 4 मार्च को मनाई जानी है, लेकिन इसका असर अभी से ही दिखने लगा है। होली को देखते हुए एक ओर जहां कपड़ा व्यवसायी भी नए-नए होली कलेक्शन शहरवासियों के लिए उतारे हैं। वहीं रंग व गुलाल के कारोबारी भी होली को खास बनाने के लिए कई नए सामग्री लेकर आए हैं। बाजार में कई प्रकार के रंग, अबीर, गुलाल व पिचाकारी उतारी गई है। जिनमें धार्मिक प्रतिक चिन्ह वाली पिचकारी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं चेहरे पर लगाने वाले ऐसे हर्बल पेंट मिल रहे हैं, जिन्हें साफ करने के लिए केवला पानी से धोना ही काफी है। जिसे खरीदने के लिए परिवार अपने बच्चों के साथ पहुंच रहे हैं। अकेले सेक्टर 4 में इस बार करीब 10 से अधिक दुकाने लगाई गई है। जहां होली की सामग्री के साथ-साथ मास्क व स्प्रे गुलाल मिल रहे हैं। जिनकी कीमत 80 रूपया से लेकर 2500 रूपया के बीच है। य...