भागलपुर, मार्च 3 -- फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को कहलगांव क्षेत्र में पारंपरिक धुरखेल उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। धुरखेल को लेकर ग्रामीण इलाकों में दिनभर धूल और कीचड़ का खेल चलता रहा। बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं ने एक-दूसरे को धूल व कीचड़ लगाकर पर्व का आनंद लिया।।दोपहर बाद धुरखेल का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लोगों ने घरों में बने पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया। धुरखेल मनाने वाले श्रद्धालु मंगलवार को पूर्णिमा के दिन रंगों की होली मनाएंगे। क्षेत्र में जगह-जगह होली गायन एवं सांस्कृतिक माहौल से चारों ओर हर्षोल्लास का वातावरण बना रहा।।होली पर्व को लेकर विभिन्न स्थानों पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। कहलगांव विधिज्ञ संघ द्वारा संघ कार्यालय में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संघ अध्यक्ष विवेक कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.