उरई, मार्च 3 -- उरई, कुसमीलिया। होलिका दहन होते ही शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में होली का उल्लास शुरू हो गया। चंद्रग्रहण होने के बाद भी उत्साहित लोग नहीं माने और कई जगहों पर बच्चों से लेकर बड़ों ने त्योहार मनाते हुए एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। कई जगहों पर होली के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में फाग गीत गाये गए। इससे देर रात तक चाक चौराहों पर फाग की तानें गूजतीं रहीं। बच्चों ने बड़ों के साथ मौज मस्ती की। वैसे तो होलिका दहन के साथ ही त्योहार का रंग दिखाई देने लगा था। पर सुबह चंद्रग्रहण होने से त्योहार मनाने वालों की संख्या कम रही। पर बच्चों की जिद के आगे परिजनों की एक नहीं चली और उन्होंने छतों पर बैठ कर खूब पिचकारी चलाई। आने जाने वालों पर अबीर गुलाल व रंग उडे़ला। वहीं, डकोर के ग्राम कुसमिलिया, मुहाना, मुहम्मदाबाद आदि जगहों पर फाग का उत्साह चरम पर द...