लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- होली के रंगों के बीच डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग खुद बुधवार दोपहर गश्त पर निकलीं। प्रशासनिक टीम लखीमपुर शहर और खीरी टाउन में लगातार सक्रिय रही। इस दौरान एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम अश्विनी कुमार सिंह, सीओ सिटी विवेक तिवारी सहित भारी दल बल शामिल रहे। डीएम-एसपी का काफिला शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए विभिन्न स्थलों का जायजा लेता रहा। इसके बाद मुस्लिम बाहुल्य खीरी टाउन पहुंचकर होली जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। डीएम एसपी ने व्यवस्थाओं को परखा और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। जुलूस में शामिल लोगों से संवाद करते हुए डीएम-एसपी ने होली की शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.