प्रयागराज, मार्च 3 -- होली के मौके पर शराब की दुकानों को खोलने का आदेश तो दिया गया, लेकिन आमजनों को इससे कोई वास्ता नहीं रहा। एक दिन पहले बड़ी संख्या में स्टॉक करने वालों ने शराब खरीदकर रख ली। इसके चलते दिनभर शराब की दुकानों पर भीड़ रही। अवैध शराब की बिक्री न हो इसकी जांच को आबकारी विभाग की टीम गश्त देती रही। होली के मौके पर एक दिन पहले ही लगभग तीन करोड़ की शराब की बिक्री का अनुमान है। दोपहर 12 बजे तक सिविल लाइंस की सभी दुकानों में रेगुलर ब्रांड खत्म हो गए थे। जिसके बाद दुकानदारों ने गोदामों में संपर्क किया। वहां से स्टॉक आने के बाद दोपहर बाद फिर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। मौका होली का था तो दुकानों पर त्योहारी के नाम पर ओवर चार्जिंग भी हुई। पव्वे में 10 रुपये तो आधी बोतल पर 20 और बोतल पर 40 रुपये तक दाम दुकानदारों ने वसूला। कुछेक स्थानों पर ...