सिमडेगा, मार्च 2 -- सिमडेगा,बोलबा, प्रतिनिधि। समाहरणालय परिसर में लिपिक वर्गीय संवर्ग कमेटी के द्वारा सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर कर्मचारियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। कर्मचारियों ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और पारिवारिक सहयोग की परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से मन के भीतर की दूरी खत्म होती है और कार्यस्थल का माहौल भी सकारात्मक होता है। बोलबा प्रखंड कार्यालय परिसर में होली मिलन सह प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीओसुधांशु पाठक, थाना प्रभारी देवीदास मुर्मू, एसआई रामनाथ सिंह, सीआई अलेक्स नवनीत बेक, मुखिया सुरजन बड़ाईक आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.