नई दिल्ली, मार्च 3 -- चंद्र ग्रहण के कारण होली के डेट को लेकर भारी कन्फ्यूजन है। होली कब है, 3 मार्च को या 4 मार्च को? बता दें 2 मार्च को होलिका दहन हो चुका है। आज चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस वजह से होली 4 मार्च को खेली जाएगी। बता दें 2 मार्च को उत्तर प्रदेश में होलिका दहन के मौके पर बैंक बंद थे। आज 3 मार्च को देशभर के कई राज्यों जैसे महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल और केरल में धुलंडी, डोल जात्रा और अटुकल पोंगला के चलते अवकाश रहेगा। वहीं, 4 मार्च को होली के त्योहार पर दिल्ली, गुजरात, उत्तराखंड, बिहार, ओडिशा और कई अन्य राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।आने वाले दिनों में कब, कहां और क्यों बंद रहेंगे बैंक 13 मार्च सिर्फ मिजोरम में चापचार कुट के मौके पर छुट्टी रहेगी। जबकि 17 मार्च को जम्मू-कश्मीर में शब-ए-कद्र के अवसर पर बैंक ...