हरदोई, मार्च 2 -- शाहाबाद, संवाददाता। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में एएसपी आलोक राज नारायण के नेतृत्व में रविवार को नगर के प्रमुख मार्गों से रूट मार्च निकाला गया। रूट मार्च के दौरान पुलिस बल ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी भी दी। रूट मार्च नगर के मुख्य चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान उप जिलाधिकारी अंकित तिवारी और थाना प्रभारी, भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस वाहन सायरन के साथ शहर की सड़कों पर उतरे तो आमजन में सुरक्षा की भावना और मजबूत होती दिखाई दी। अधिकारियों ने बाजार क्षेत्रों में पैदल गश्त भी की और व्यापारियों से संवाद कर त्योहार के दौरान शांति बनाए रखने की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.