हापुड़, मार्च 2 -- होली के मद्देनजर रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो की बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। सोमवार को बस स्टैंड पर इंतजार के बाद बसें मिलीं। वहीं, हापुड़ डिपो के अधिकारियों ने सभी रुटों पर अतिरिक्त बसें चलाकर यात्रियों को बेहतर बस सेवाएं उपलब्ध कराई हैं। होली को लेकर लोकल एवं लंबे रुटों पर संचालित सभी बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। यहां हापुड़ डिपो की विभिन्न बसों में सफर करने के लिए यात्रियों के बीच आपाधापी मची हुई है। स्थिति यह है कि यहां तहसील चौपला, गढ़ रोड एवं दिल्ली रोड पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। सोमवार को चौराहों पर अनेक यात्री बसों का इंतजार करते हुए दिखाई दिए। उन्हें बसों में सफर करने के लिए इंतजार करना पड़ा। एआरएम रणजीत सिंह ने बताया कि होली को लेकर डिपो के अधिकारी पूरी तरह से अलर्ट हैं। सभी रुटों पर अतिरिक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.