उरई, मार्च 5 -- कालपी। होली के मद्देनजर एसडीएम मनोज कुमार सिंह तथा सीओ अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर में पुलिस जवानों ने भीड़ भाड़ वाले स्थानों तथा सड़कों में मार्च करके जनता को सुरक्षा का अहसास कराया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से जनता से संवाद किए। होली, भैया दूज पर्व को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रम्ह तिवारी, एडीशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, टरनंनगंज चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र, रामगंज चौकी इंचार्ज विशाल भड़ाना, महमूदपुरा चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह चंदेल समेत पुलिस जवानों ने कालपी नगर के फुल पावर चौराहा , बाईपास, जुलैहटी मार्केट, हाईवे सर्विस लेन, मुख्य बाजार टरनंनगंज, सराफा बाजार, खोवा मंडी, मूंगफली मंडी आदि स्थानों में...